नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अपडेट, 09 जुलाई तक मांगी गई सीटों की जानकारी

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में शोध के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को गति दे दी है और प्रवेश संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजित होगी काउंसिलिंग

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों से रिक्त सीटों का विवरण मांगा है। जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में पीएचडी की रिक्त सीटों का अंतिम विवरण 9 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। इस जानकारी के प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, मेरिट लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को उन्हीं रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिनका विवरण विभागों द्वारा समय सीमा के भीतर सौंपा जाएगा।