नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में भारी बारिश के कारण सलडी (जनपद नैनीताल) के पास बीते कल रात्रि लगभग 09:15 बजे सड़क पर मलवा आने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने पर पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।
सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा
जिस पर प्रशासन के साथ मिलकर जेसीबी से मलवा हटवाया गया तथा लंबी कतार के बीच से एम्बुलेंस (जिसमें मरीज मौजूद) को पास कराते हुए गंतव्य को रवाना किया गया। इसके उपरान्त अन्य वाहनों को भी गंतव्य को रवाना किया गया। नैनीताल पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मौजूद पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम फिरोज आलम, का0 योगेश कुमार, चालक चिंटू कुमार