नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे नैनीताल में तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही बारिश से झील का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
डेढ़ इंच और इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश से नैनी झील का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को हुई बारिश से झील के जलस्तर में डेढ इंच की और बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 17 मिमी बारिश होने से झील के स्तर में डेढ़ इंच और इजाफा हुआ है।
दर्ज की जा रहीं थी गिरावट
दरअसल बीते लंबे समय से नैनीताल में बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण झील के जलस्तर में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही थी। बीते पांच साल में यह पहली बार हुआ था जब जून दूसरे पखवाड़े में झील का जलस्तर शून्य पर पंहुचा। अब बारिश होने से जलस्तर में इजाफा हो रहा है।