एफ. आई. एच. हॉकी प्रो-लीग टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को शूटआउट में दो-एक से दी मात

नीदरलैंड्स के रोटर्डम में चल रहे एफ.आई.एच. महिला हॉकी प्रो लीग टूर्नामेंट में भारत ने अर्जेंटीना को हरा दिया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन-तीन गोल की बराबरी पर थी। इसके बाद शूटआउट में भारत ने अर्जेंटीना को दो-एक से हराया।

भारत 11 मैचों में 24 अंक के साथ तीसरे स्‍थान पर

भारत 11 मैचों में 24 अंक के साथ तीसरे स्‍थान पर है जबकि अर्जेंटीना 15 मैचों में 39 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। एक अन्य मैच में पुरूष हॉकी प्रो लीग टूर्नामेंट में भारत का सामना नीदरलैंड्स से हुआ।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के एक मुकाबले में नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा । नीदरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-1 के अंतर से हराया । भारतीय टीम को अब खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा ।