अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने वाला है।
लाभ उठाने की अपील
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कल आठ मार्च को जिले की सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। जिसमे विभिन्न प्रकार के वादों का सुलह-समझौते से निराकरण किया जाएगा।