नेपाल आपदा: उत्तराखंड के फंसे नागरिकों की मदद के लिए जारी हेल्पलाइन, 06 फोन कॉल प्राप्त, गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क में राज्य सरकार


उत्तराखंड: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से काफी तबाही मची है। जिसके बाद वहां फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की ओर से ‘राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र’ (SEOC) में विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि इन हेल्पलाइन नंबरों पर अब तक फंसे हुए नागरिकों के संबंध में 6 फोन कॉल प्राप्त हो चुकी हैं। एसईओसी के माध्यम से प्राप्त सभी सूचनाओं और फोन कॉल्स का विवरण संकलित कर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ साझा किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत एवं बचाव समन्वय तेज कर दिया गया है।