देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाल के पर्वतारोही ने कमाल किया है और एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है।
तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
हम बात कर रहे हैं नेपाली के शेरपा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया। उन्होंने 29 वीं बार अपने होसलों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। इसके साथ ही शेरपा ने इस बार एवरेस्ट की चढ़ाई के अपने ही 28 वीं बार चढ़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
पर्वतारोहण के इतिहास में बनाया एक नया रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय शेरपा पर्वतारोही और गाइड है। थामे गांव के 54 साल के पर्वतारोहण दिग्गज 8,848.86-मीटर (29,032-फुट) शिखर पर पहुंचे। जिस पर उन्होंने हिमालय पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया। शेरपा ने पहली बार 1994 में 24 साल की उम्र में खतरनाक चोटी पर चढ़ाई की। जिसके बाद उनका नाम दुनिया के बेस्ट पर्वतारोहियों गाइड की लिस्ट में शुमार हो गया। उन्होंने माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ और हिमालयी चोटियों पर भी झंडा फहराया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिकॉर्ड-सेटिंग पर्वतारोही ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ द्वारा आयोजित एक अभियान का मार्गदर्शन करते हुए रविवार को सुबह 7:25 बजे (एनएसटी) एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे। जिसमें सुबह 7:25 बजे, 12 मई 2024 को माउंट एवरेस्ट की 29वीं सफल चढ़ाई के लिए सेवन समिट ट्रेक्स के वरिष्ठ मार्गदर्शक कामी रीता शेरपा को बधाई दी।