उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं के साहस और संकल्प को नई पहचान देने के उद्देश्य से प्रदेश के 36 युवा पर्वतारोही हिमालय की तीन बेहद कठिन और प्रतिष्ठित चोटियों पर तिरंगा फहराने के लिए निकल पड़े हैं।
किया रवाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल सोमवार को देहरादून के हिमालयन कल्चर सेंटर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तीनों अभियानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) और भारतीय पर्वतारोहण संघ (IMF) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें 12-12 सदस्यों के तीन अलग-अलग दल बनाए गए हैं। इसमें 12-12 सदस्यों की तीन टीमें शामिल हैं, जो हिमालय की 6000 मीटर से ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराएंगी। अन्य दो अभियानों में, ‘माउंट भागीरथी-द्वितीय’ (6,512 मीटर) दल का नेतृत्व दशरथ सिंह रावत और ‘माउंट पंचाचूली-प्रथम’ (6,355 मीटर) दल की कमान विजय सिंह रौतेला संभाल रहे हैं।
किन चोटियों को फतेह करेंगे पर्वतारोही
इतने सदस्य शामिल
इस अभियान में माउंट स्वर्गारोहिणी-प्रथम के लिए रवाना हुआ 12 सदस्यीय दल है, जिसका नेतृत्व लता बिष्ट कर रही हैं। इस दल में नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों की महिला पर्वतारोही शामिल हैं। यह टीम पर्वतारोहण के क्षेत्र में नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
आने वाले दिनों में होंगे ये बड़े आयोजन
• आदि कैलाश परिक्रमा-2.0
• अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी (MTB) चैलेंज
• हिमालयन कार रैली