उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ

उत्तराखंड के नवनियुक्त 8वें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज राज्यपाल पद की शपथ ली। एक औपचारिक समारोह के दौरान राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान ने नए राज्यपाल को शपथ दिलवाई। गुरमीत सिंह को लगभग एक हफ्ते पहले राज्य के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य थी।

कई प्रतिष्ठित पदों पर किया है काम-

बेबी रानी मौर्य ने अपना कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले ही इस सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था। फरवरी 2016 में रिटायर हुए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपनी लगभग 4 दशकों की सेवा के दौरान कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया, जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, एडजुटेंट जनरल और रणनीतिक XV कोर के कोर कमांडर शामिल हैं।