देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू कश्मीर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, तलाश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर के राजौरी में आज गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में गाड़ियों पर हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं हमले में 2 जवान भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया। इस संबंध में रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने इस हमले का जवाब दिया है, लेकिन इस अटैक में देश के 4 जवान शहीद हो गए हैं. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।