अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत की खबर, इन दिशा निर्देशों में हुआ संशोधन, जाने


कोरोना संक्रमण का कहर अब कम होने लगा है। जिसके बाद अब हवाई उड़ान दोबारा शुरू हो रही है। इस बार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है।

हुआ संशोधन-

जी हाँ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर दिशा निर्देशों में संशोधन किया है। इन दिशा निर्देशों के तहत एयरलाइन्स में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तीन सीटें खाली नहीं छोड़नी होंगी। सात ही कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। इसके अलावा सुरक्षा जवानों को भी यात्रियों को तलाशी लेने में आसानी होगी।