आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर साहित्यक सप्ताह का आयोजन, 18 अगस्त तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हिंदी अकादमी दिल्ली साहित्यिक सप्ताह का आयोजन कर रही है।

आज से साहित्यक सप्ताह की शुरुआत-

यह साहित्यिक सप्ताह के दौरान 12 से 18 अगस्त तक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में साहित्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में प्रसिद्ध गीतकार, गज़लकार, कवि, कहानीकार और कलाकार शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को आज से आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई कार्यक्रम शामिल होंगे।