फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बाहुबली’ से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज हो चुका है।
“आदिपुरुष” का टीजर रिलीज-
फिल्म का टीजर रिलीज होते ही हर तरफ छा गया है। इसके लिए प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म की पूरी टीम अयोध्या पहुंची, जहां मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया। आदिपुरुष के टीजर में प्रभास का ‘राम अवतार’ देखने को मिल रहा है। वहीं सैफ अली खान के ‘दशानन’ यानी रावण लुक ने तहलका मचा दिया है। सरयू नदी के किनारे एक भव्य कार्यक्रम में मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया।
देखें वीडियो-