खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज, यह बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

खजुराहो‌ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हो गया है। मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 7 दिवसीय 8 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत हो गई है।

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खजुराहो में 11 दिसंबर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की थीम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित की गई है।

बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

इस महोत्सव में देश के कई जाने-माने फिल्म अभिनेता, अभिनेत्रियां, निर्माता, निर्देशक और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। जिसमें सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री ने खजुराहो पहिल वाटिका में इस फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की। समापन दिवस मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव में नामी-गिरामी कास्टिंग डायरेक्टर, डिजाइनर, डांसिंग डायरेक्टर के अलावा अमीष बाजपेई, फिल्म कलाकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी, पुनीत इस्सर, चंकी पांडे, पंकज धीर, कृष्णा अभिषेक, पायल रस्तोगी, जैकलिन फर्नांडीस और भाभी जी घर पर हैं की रोल मॉडल भाभी भी इसमें भाग लेंगी।