Indian Army: इसलिए भारतीय सेना से कांपता है दुश्मन, आइए जानें भारत की थल, जल व वायु सेना की ताकत


भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ भारत की तथा इसके प्रत्‍येक भाग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी हैं। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति हैं।राष्‍ट्र की रक्षा का दायित्‍व मंत्रिमंडल के पास होता है। इसका निर्वहन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है, जो सशस्‍त्र बलों को देश की रक्षा के संदर्भ में उनके दायित्‍व के निर्वहन के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारियां प्रदान करता है।

✅✅भारत का सैन्य इतिहास कई हज़ार वर्ष पुराना है। भारतीय सेना के सब से पहले उल्लेख वेद, रमायण और महाभारत में मिलते हैं। यजुर्वेद का धनुर्वेद धनुर्विद्या या सैन्य विज्ञान का प्रथम ग्रंथ माना जाता है, जिस के अंतर्गत धनुष चलाने की विद्या का वर्णन दिया गया।

💠मध्यकालीन भारत
💠ब्रिटिश राज
💠भारतीय अधिराज्य
💠भारतीय गणराज्य

⏩⏩भारतीय थल सेना

भारतीय उप महाद्वीप में सेना की ताकत और राज्‍यों के शासन के नियंत्रण की तलाश में अनेक साम्राज्‍यों का आसंजक जमाव देखा गया। जैसे जैसे समय आगे बढ़ा सामाजिक मानकों को एक झण्‍डे तले कार्य स्‍थल के लोकाचार, अधिकारों और लाभों की प्रणाली तथा सेवाएं प्राप्‍त हुई। जैसा कि हम जानते हैं भारतीय सेना ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्रता पाने के बाद देश में प्रचालनरत हुई। भारतीय थल सेना का मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है और यह चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (सीओएएस), जो समग्र रूप से सेना की कमान, नियंत्रण और प्रशासन के लिए उत्तरदायी है। सेना को 6 प्रचालन रत कमांडों (क्षेत्र की सेनाएं) और एक प्रशिक्षण कमांड में बांटा गया है, जो एक लेफ्टिनेंट जनरल के नियंत्रण में होती है, जो वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (वीसीओएएस) के समकक्ष होते हैं और नई दिल्‍ली में सेना मुख्‍यालय के नियंत्रण में कार्य करते हैं।

⏩⏩भारतीय नौ सेना

आधुनिक भारतीय नौ सेना की नीव 17वीं शताब्‍दी में रखी गई थी, जब ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने एक समुद्री सेना के रूप में ईस्‍ट इंडिया कंपनी की स्‍थापना की और इस प्रकार 1934 में रॉयल इंडियन नेवी की स्‍थापना हुई। भारतीय नौ सेना का मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है और यह मुख्‍य नौ सेना अधिकारी – एक एड‍मिरल के नियंत्रण में होता है। भारतीय नौ सेना 3 क्षेत्रों की कमांडों के तहत तैनात की गई है, जिसमें से प्रत्‍येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है। पश्चिमी नौ सेना कमांड का मुख्‍यालय अरब सागर में मुम्‍बई में स्थित है; दक्षिणी नौ सेना कमांड केरल के कोच्चि (कोचीन) में है तथा यह भी अरब सागर में स्थित है; पूर्वी नौ सेना कमांड बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में है।

⏩⏩भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना की स्‍थापना 8 अक्‍तूबर 1932 को की गई और 1 अप्रैल 1954 को एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी, भारतीय नौ सेना के एक संस्‍थापक सदस्‍य ने प्रथम भारतीय वायु सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। समय बितने के साथ भारतीय वायु सेना ने अपने हवाई जहाजों और उपकरणों में अत्‍यधिक उन्‍नयन किए हैं और इस प्रक्रिया के भाग के रूप में इसमें 20 नए प्रकार के हवाई जहाज शामिल किए हैं। 20वीं शताब्‍दी के अंतिम दशक में भारतीय वायु सेना में महिलाओं को शामिल करने की पहल के लिए संरचना में असाधारण बदलाव किए गए, जिन्‍हें अल्‍प सेवा कालीन कमीशन हेतु लिया गया यह ऐसा समय था जब वायु सेना ने अब तक के कुछ अधिक जोखिम पूर्ण कार्य हाथ में लिए हुए थे।

✅✅चीन-पाक की संयुक्त चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार

चीन-पाक की संयुक्त चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना ने भी अपनी ताकत को कई गुणा बढ़ाया है। संयुक्त चुनौती का सामना करने के लिए सेना की उत्तरी कमान के पास अपनी 14, 15 और 16 कोर के साथ मध्य भारत में तैनात एक स्ट्राइक कोर भी है। जरूरत पड़ने पर यह कोर चीन व पाक के मंसूबे को नाकाम करने के लिए फ्रंट पर आ जाएगी। हिमाचल प्रदेश में उत्तरी कमान की एक डिवीजन तैनात है। आठ वर्षों में दोहरी चुनौती का सामना करने के लिए सेना आपरेशनल तैयारियों, आधुनिक हथियारों, उपकरणों, संचार यंत्रों, बेहतर बुनियादी ढांचे और अत्याधुनिक ड्रोन आदि से मजबूत हुई है। इससे कहीं अधिक महत्व रखता है कि केंद्र ने अब आगे बढ़ने की ताक में बैठे दुश्मन को पीछे धकेलने के लिए सेना को खुली छूट दे रखी है। ऐसे हालात में शुक्रवार को विजय दिवस पर जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी व पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी जम्मू-कश्मीर में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर पड़ोसी देशों को संदेश देंगे कि सेना वर्ष 1971 की शानदार जीत को दोहराने के लिए तैयार है। सेना की दोनों कमानें जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान व चीन से लगती सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दोनों दुश्मन देशों को भारत के सैन्य शक्ति के रूप में उभरना रास नहीं आ रहा।

✅✅भारत के पास है दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना

दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाओं की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। अमेरिका जहां दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताई गई है, वहीं रूस और चीन दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तान‌ दसवें स्थान पर रहा। पिछले साल यह सूची तैयार की। ग्लोबल फायर पावर किसी देश की सैन्य ताकत के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर इस सूची को तैयार करता है‌। इसमें रक्षा बजट, आधुनिक हथियारों और सैनिकों की तादाम समेत कई फैक्टरों के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। इस बार पाकिस्तान की सेना ने 0.2083 का स्कोर हासिल किया है। वहीं, भारत का स्कोर 0.1214 है. शीर्ष स्थान पर काबिज अमेरिकी सेना का इंडेक्स 0.0721 है।

✅✅भारत के पास है ताकतवर हथियार

भारतीय सेना परमाणु लैपटॉप, उन्नत तकनीक परमाणु हथियार से लैस है और उनके पास उचित ट्रायड मिसाइल अस्त्र-शस्त्र भी उपलब्ध है। हलांकि भारत ने पहले परमाणु हमले न करने का संकल्प लिया हुआ है। भारत के पास ब्रह्मोस जैसी जबरदस्त मिसाइल भी है। इसकी रफ्तार 952 मीटर प्रति सेकेंड की है। इसके आगे दुश्मन के रडार भी फेल हो जाते हैं और अगर 30 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन का रडार इनका पता भी लगा लेता है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें रोकने के लिए 30 सेकेंड से कम का ही समय होता है। अब भारतीय सेनाएं 1962 जैसी स्थिति में नहीं हैं।गलवान हो या तवांग चीन की हर कुटिल चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय मिलिट्री तैयार है‌। चाहे वह जमीन हो। आसमान हो या फिर समुद्र‌। भारत के पास कई ऐसे हथियार हैं, जिनकी ताकत से चीन व दुश्मन देश भी खौफज़दा है। पाकिस्तान और चीन जैसे शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के साथ बार-बार टकराव के बाद, राष्ट्र ने हाल के दिनों में हथियारों की खरीद में बढ़ोतरी की है। मई 2020 में चीन की पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के साथ घातक गलवान संघर्ष के तुरंत बाद भारतीय सेना और उपकरणों को अपग्रेड करने की आवश्यकता महसूस की गई। तब से, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) लद्दाख के पास चीन के साथ राष्ट्र एक सैन्य गतिरोध में है। वर्तमान विश्व रैंकिंग में, चीनी सेना शक्ति सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। चीन के पास 2 मिलियन सक्रिय कर्मियों की ताकत और 250 मिलियन डॉलर का रक्षा बजट है। इसके विपरीत, भारत 14 लाख सक्रिय कर्मियों की ताकत और 49.6 अरब डॉलर के रक्षा बजट के साथ चौथे स्थान पर है। 

✅✅दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में शुमार भारतीय सेना

दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में भारतीय सेना शुमार है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है जांबाज सैनिक, आधुनिक तकनीक वाले हथियार और मिसाइलें। ये हथियार जल, थल, नभ, कहीं भी, किसी भी दुश्मन को मिनटों में नेस्तनाबूद करने की ताकत रखते हैं। यही कारण है कि इंडियन आर्मी से दुश्मन कांपते हैं। सेना को अपग्रेड करने और पावरफुल बनाने के लिए हर साल करीब 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट खर्च किया जाता है। वहीं जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बीते 5 महीनों में कई सफल परीक्षण के दौरान भारतीय सेना की ताकत कई गुना अधिक मजबूत दिखाई दी।

🔵🔴🔵आइए जानते हैं कि भारत के वो कौन से हथियार हैं जो LAC के पास तैनात हैं

⏩⏩एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पास जो हथियार है उनकी जानकारी दी गई है। भारतीय सेना के हथियारों में मिसाइल, देसी बोफोर्स धनुष गन, पिनाका रॉकेट, हेलिना मिसाइल, स्वदेशी ATAGS गन और आकाश मिसाइल शामिल हैं।

✅✅पिनाका रॉकेट सिस्टम (Pinaka Rocket System)

पिनाका रॉकेट सिस्टम का नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ पर रखा गया है। पिनाका सिस्टम 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागता है। मतलब हर 4 सेकेंड में एक रॉकेट। इसकी रेंज 7 से 90 किलोमीटर है। पिनाका रॉकेट के ऊपर हाई एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन (HMX), क्लस्टर बम, एंटी-पर्सनल, एंटी-टैंक और बारूदी सुरंग उड़ाने वाले हथियार लग सकते हैं।‌यह रॉकेट 100 KG वजन का हथियार उठाने में सक्षम है‌। यह  5757.70 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन की ओर बढ़ता है। यानी एक सेकेंड में 1.61 KM की स्पीड से हमला। दुश्मन को मौका नहीं मिलेगा कि वह टारगेट एरिया से दूर भाग पाए।

✅✅के-9 वज्र टैंक (K-9 Vajra Tanks)

के9-वज्र टी (K-9 Vajra-T) को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) मिलकर बनाया है। यह 155 मिलीमीटर की सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है। इसके गोले की रेंज 18 से 54 किमी तक है। मतलब इतनी दूर बैठा दुश्मन बच नहीं सकता। इसमें 48 गोले स्टोर होते हैं। ऑपरेशनल रेंज 360 KM और अधिकतम गति 67 KM प्रतिघंटा है।

✅✅एम-777 हॉवित्जर (M-777 Howitzer)

अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सेना ने M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर को तैनात कर दिया है। इन तोपों को आसानी से कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। LAC पर पर्याप्त मात्रा में इन तोपों की तैनाती की गई है। भारत के पास करीब 3500 किलोमीटर लंबी LAC है। जिस पर भारतीय सेना सभी जरूरी और रणनीतिक पोजिशन पर तैनात है‌। कुछ महीने पहले एक सैन्य अधिकारी ने कहा था कि हम अब चीन से लोहा लेने के लिए ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं। भारतीय सेना के पास 110 हॉवित्जर हैं। 145 और तोपों का ऑर्डर दिया गया है‌। इसे चलाने के लिए 8 लोग लगते हैं. यह एक मिनट में 7 गोले दागता है। इसके गोले की रेंज 24 से 40 किलोमीटर है। इसका गोला करीब एक KM प्रति सेकेंड की गति से चलता है।

✅✅धनुष हॉवित्जर तोप (Dhanush Howitzer)

155 mm कैलिबर की हॉवित्जर धनुष को साल 2019 में भारतीय सेना में शामिल किया गया है। यह बोफोर्स तोप का स्वदेशी वर्जन है। फिलहाल सेना के पास 12 धनुष हैं. 114 का ऑर्डर है। इसे चलाने के लिए 6 से 8 क्रू की जरूरत होती है. इसके गोले की रेंज 38 किलोमीटर है।‌बर्स्ट मोड में 15 सेकेंड में तीन राउंड, इंटेंस मोड में 15 राउंड  और संस्टेंड मोड में 60 राउंड. यानी जैसी जरुरत हो वैसा हमला करने में सक्षम।‌

✅✅ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल (BrahMos Supersonic Missile)

दुनिया की सबसे खतरनाक और घातक मानी जाती है ब्रह्मोस मिसाइल।‌यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसके कई वर्जन भारतीय मिलिट्री में तैनात हैं. 3000 KG वजनी यह मिसाइल 8.4 मीटर लंबी है। यह 200 से 300 KG वजन का पारंपरिक, सेमी-आर्मर पीयर्सिंग और परमाणु हथियार ले जा सकती है‌। अलग-अलग वर्जन 400 से लेकर 700 KM रेंज के हैं। इसकी सबसे खतरनाक बात ये है कि ये जमीन या समुद्र से मात्र 3 से 4 मीटर ऊपर उड़कर जा सकती है। इससे दुश्मन के राडार को इसके आने का पता नहीं चलेगा। इसकी गति 4939 किमी/घंटा है।

✅✅बराक-8 मिसाइलें (Barak-8 Missiles)

लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल। इंडियन मिलिट्री के सभी विंग इसका इस्तेमाल करते हैं। 275 किलोग्राम की मिसाइल की लंबाई 4.5 मीटर है।
इसपर 60 KG का हथियार लगा सकते हैं। डेटोनेशन हार्ड टू किल है. यानी यह मिसाइल गिरी तो दुश्मन राख में तब्दील। इसका रॉकेट बिना धुआं छोड़े उड़ता है, इसलिए आसमान में दिखता नहीं. रेंज, 16 से लेकर 30 किलोमीटर तक है। जो 2469 किमी/ घंटा की स्पीड से उड़ती है।

✅✅अग्नि-5 मिसाइल (Agni-V Missile)

भारत की सबसे ताकतवर मिसाइलों में से एक ICBM. 50 से 56 हजार KG वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई 17.5 मीटर है। यह 1500 KG वजन का वॉरहेड उठा सकती है। इसमें सॉलिड फ्यूल रॉकेट लगा है। जो इसे पारंपरिक और परमाणु हथियार ढोने की ताकत देता है। रेंज 5500 KM है। यानी इसकी रेंज में चीन-पाकिस्तान समेत आधी दुनिया आती है।

✅✅एलसीएच प्रचंड (LCH Prachand)

अपनी कैटेगरी में हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड (LCH Prachand) दुनिया का सबसे बेहतरीन हेलिकॉप्टर है। इसकी सबसे बड़ी उपयोगिता हिमालय पर मौजूद चीन सीमाओं की निगरानी में होगी। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल वहां किया जाता है जहां पर फाइटर जेट्स की जरुरत नहीं होती। ये अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों से लैंडिंग और टेकऑफ कर सकता है. वहां पर हमला कर सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए ये हेलिकॉप्टर ज्यादा उपयुक्त होते हैं।‌15.5 फीट ऊंचे लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर यानी LCH की की लंबाई 51.10 फीट है। इसे दो पायलट मिलकर उड़ाते हैं। एक फ्लाइंग करता है तो दूसरा नेविगेशन और हथियार देखता है। 550 KM किलोमीटर की कॉम्बैट रेंज में 268 किमी/घंटा की गति से उड़ता है। यह 16,400 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी मदद से चीन की हालत पस्त की जा सकती है। क्योंकि अभी दुनिया में इस तरह का कोई हेलिकॉप्टर नहीं है, जो इतनी ऊंचाई पर हिमालय में उड़ सके। इसका कॉकपिट ग्लास से बना है. साथ ही बॉडी फ्रेम कंपोजिट है। यानी इस पर सामान्य असॉल्ट राइफलों की गोलियों का भी असर नहीं होगा। न ही इसके रोटर यानी ब्लेड्स पर।‌इसकी चोंच यानी कॉकपिट के ठीक नीचे 20 mm की तोप है। हेलिकॉप्टर में चार हार्डप्वाइंट्स हैं। यानी चार एक जैसे या अलग-अलग प्रकार के हथियार लगाए जा सकते हैं। जैसे – चार 12 FZ275 लेजर गाइडेड रॉकेट्स या हवा से हवा में मार करने वाली चार Mistral मिसाइलें।‌ चार ध्रुवास्त्र एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें। या चार क्लस्टर बम, अनगाइडेड बम, ग्रेनेड लॉन्चर लगाया जा सकता है।‌या फिर इन सबका मिश्रण सेट कर सकते हैं।‌

✅✅राफेल फाइटर जेट (IAF’s Rafale Fighter Jet)

इंडियन एयरफोर्स का मल्टीरोल फाइटर जेट डैसो राफेल (Dassault Rafale) अधिकतम 1912 किमी/घंटा की स्पीड से उड़ता है। कॉम्बैट रेंज 1850 KM है।‌अधिकतम 51,952 फीट की ऊंचाई पर जा सकता है। इसमें 30 मिमी की एक 125 राउंड वाली ऑटोकैनन लगी है।‌इसमें 14 हार्डप्वाइंट्स हैं वायुसेना के वर्जन के लिए और 13 नौसैनिक वर्जन के लिए। यानी सेनाओं के हिसाब से हथियार लगाने की सुविधा. इसमें हवा से हवा, हवा से जमीन, हवा से शिप और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के बम लगा सकते हैं।

✅✅सुखोई-30एमकेआई (Su-30MKI)

भारत का एक और दमदार फाइटर जेट। वायुसेना में ऐसे 272 विमान मौजूद हैं. इसे उड़ाने के लिए दो पायलट लगते हैं। 21.93 मीटर लबें फाइटर जेट की अधिकतम गति 2120 किमी/घंटा है। युद्ध के दौरान यह पूरे हथियार के साथ 3000 किलोमीटर तक लगातार उड़ान भर सकता है। अधिकतम 17,300 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें 12 हार्ड प्वाइंट्स हैं, जिनमें रॉकेट्स, मिसाइल और बम या फिर इनका मिश्रण बनाकर लगाया जा सकता है। यह राफेल के साथ मिलकर किसी भी युद्ध में कहर बरपा सकता है।

✅✅एलसीए तेजस (LCA Tejas)

देश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस (LCA Tejas) छोटी लड़ाई के लिए घातक फाइटर जेट है। यानी 400 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा रेंज। मतलब ये है कि इसे क्लोज-एयर-टू-ग्राउंड ऑपरेशंस में इस्तेमाल कर सकते हैं। दुश्मन के इलाके में छोटा मिशन करना है तो यह फाइटर जेट सबसे उपयुक्त है। अधिकतम स्पीड 1980 किमी/घंटा है। यानी ध्वनि की गति डेढ़ गुना ज्यादा।‌ रेंज 1850 किलोमीटर है लेकिन कॉम्बैट रेंज 500 किलोमीटर ही है। यानी पूरे हथियारों और ईंधन के साथ ये दुश्मन के इलाके में 500 किलोमीटर अंदर जाकर तबाही मचाकर आ सकता है। अधिकतम 53 हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें आठ हार्डप्वाइंट्स हैं। यानी हवा से हवा, हवा से सतह, एंटी-रेडिएशन और एंटीशिप मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। इसके अलावा कई प्रकार के बमों से लैस किया जा सकता है।

✅✅आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)

बराक-ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों से लैस भारत का सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट करियर। अगर इसे चीन की सीमा से लगे समुद्र के आसपास तैनात कर दिया जाए तो चीन एक कदम पीछे तो जरूर हटेगा। वो तनाव में आ जाएगा। इस पर 32 बराक-8 मिसाइलें लगी हैं। 76 मिलिमीटर के चार ओटोब्रेडा कैनन लगे हैं। यानी वह तोप जो चारों तरफ घूमकर दुश्मन के विमान, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट, वॉरशिप या बोट पर हमला कर सकती है। यह एक मिनट में 120 राउंड फायर करती है। रेंज 20 किलोमीटर तक होती है. इसमें चार एके 630 सीआईडब्ल्यूएस (AK 630 CIWS) लगे हैं। यह एक क्लोज़-इन वेपन सिस्टम है. यानी टारगेट जिधर जाता है, उधर ही घूमकर ताबड़तोड़ फायरिंग करती है‌। इसे चलाने के लिए सिर्फ एक आदमी लगता है।‌फायरिंग रेंज 4000 राउंड्स प्रति मिनट से लेकर 10 हजार राउंड्स प्रति मिनट है। इसकी रेंज 4000 से 5000 मीटर है।आईएसी विक्रांत पर भारत के सबसे तेज और खतरनाक फाइटर जेट्स में से एक मिग-29 मिकोयान (MiG-29 Mikoyan) को तैनात है‌। सिर्फ एक पायलट से उड़ने वाला यह फाइटर जेट चुटकियों में दुश्मन के छक्के छुड़ा देता है। अधिकतम 2400 KM/घंटा की गति से उड़ सकता है। इसकी रेंज 2100 किलोमीटर है. इसमें 7 हार्डप्वाइंट्स हैं। एमएच 60आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (MH 60R Multi-Role Helicopter) भी तैनात हैं। इसमें 9-10 लोग बैठते हैं। इसकी रेंज 830 KM है. अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी स्पीड 270 किमी प्रतिघंटा है। जरुरत पड़ने पर 330 किमी प्रतिघंटा पर भी उड़ सकता है‌। इस पर दो MK 46, MK 50 या MK 54s टॉरपीडो लग सकते हैं। 4 से 8 AGM-114 हेलफायर मिसाइल लग सकती है. असल में यह एक एंटी-सबमरीन हेलिकॉप्टर है। इंडियन नेवी उनका उपयोग हिंद और अरब महासागर में दुश्मन की पनडुब्बियों को खोजने और नष्ट करने के लिए करेगी‌। इस पर कामोव हेलिकॉप्टर्स (Kamov Helicopters) तैनात हैं. इसे तीन लोग उड़ाते हैं। यह 16 जवान या 4000 KG वजन लेकर उड़ सकता है। अधिकतम गति 270 KM प्रतिघंटा है‌। रेंज 980 किमी है। इसमें टॉरपीडो, मशीन गन, 30 मिमी की कैनन या फिर बम, रॉकेट, गनपॉड्स या म्यूनिशन डिस्पेंसर्स लग सकते हैं।

✅✅आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya)

भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य दुनिया के 10 सबसे बड़े एयरक्राफ्ट करियर्स में शामिल है।‌ यह 283.5 मीटर लंबा है। इसकी बीम 61 मीटर की है‌। यह एक कीव-क्लास का मॉडिफाइड एयरक्राफ्ट करियर है‌। जो भारतीय नौसेना में साल 2013 में शामिल किया गया था। इससे पहले यह सोवियत नौसेना और फिर रूसी नौसेना के लिए सेवाएं दे चुका है। इसका डिस्प्लेसमेंट 45,400 टन है. इस पोत पर 36 लड़ाकू विमान तैनात हो सकते हैं‌। जिसमें 26 मिकोयान MiG-29K मल्टी रोल फाइटर्स और Kamov Ka-31 AEW&C और Kamov Ka-28 ASW हेलिकॉप्टर्स शामिल हैं।‌

✅✅आईएनस चक्र परमाणु पनडुब्बी (INS Chakra Nuclear Submarine)

सोवियत समय की अकूला क्लास परमाणु पनडुब्बी भारतीय नौसेना की ताकत है‌। 110.3 मीटर लंबी इस पनडुब्बी की गति 19 किलोमीटर प्रतिघंटा सतह पर होती है। पानी के अंदर यह अधिकतम 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती है। यह अधिकतम 600 मीटर की गहराई तक जा सकती है। इसमें 28 टॉरपीडो लगे होते हैं। इसके अलावा तीन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी तैनात होती हैं। फिलहाल इसमें केएच-55 ग्रनत क्रूज मिसाइल, श्कवाल सुपर कैप्टिवेटिंग टॉरपीडोस तैनात है। अगर युद्ध की स्थिति आती है तो यह पनडुब्बी चीन की पनडुब्बियों, जंगी जहाजों आदि को नष्ट कर सकती है।

✅✅वीएल-एसआरएसएएम (VL-SRSAM)

भारतीय नौसेना (Indian Navy) का स्वदेश निर्मित वीएल-एसआरएसएएम (VL-SRSAM) मिसाइल‌।‌इसका पूरा नाम है- वर्टिकल लॉन्च-शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल। इसे बराक-1 की जगह जंगी जहाजों में लगाए जाने की योजना है। यह मिसाइल 154 किलोग्राम वजनी है। यह मिसाइल करीब 12.6 फीट लंबी है. इसका व्यास 7.0 इंच है। इसमें हाई-एक्सप्लोसिव प्री-फ्रैगमेंटेड वॉरहेड लगाया जाता है। यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन के जहाज या मिसाइल को मार सकती है। इसकी रेंज 25 से 30 किलोमीटर है। यह अधिकतम 12 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है। इसकी गति बराक-1 से दोगुनी ज्यादा है। यह मैक 4.5 यानी 5556.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ती है। वीएल-एसआरएसएएम (VL-SRSAM) मिसाइल को किसी भी जंगी जहाज से दागा जा सकता है।

✅✅भारतीय सेना के पास त्रिशूल

चीनी सैनिकों से घुसपैठ से निपटने के लिए अब भारतीय सेना में त्रिशूल, वज्र और खास तरीके के स्टिक शामिल किए जा रहे हैं। इन हथियारों की सबसे खास बात यह है कि चीनी सैनिक इन्हें देखते ही भाग खड़े होंगे।‌‌ देखा जाए तो गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद भारतीय सेना ने खास तरीके के नॉन लीथल हथियारों की जरूरत महसूस की थी और अब ये हथियार सेना में शामिल हो रहे हैं।

💠💠कल‌ हुआ परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-पांच का सफल रात्रि परीक्षण

भारत ने कल परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-पांच का सफल रात्रि परीक्षण किया। यह मिसाइल पूरी सटीकता के साथ पांच हजार किलोमीटर तक लक्ष्‍य को भेदने में सक्षम है। अग्नि मिसाइल श्रृंखला में यह नवीनतम रात्रि परीक्षण कल शाम लगभग साढ़े पांच बजे ओडिसा के समुद्र में एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप से किया गया। रक्षा सूत्रों के बताया कि इस दौरान मिसाइल में प्रयुक्‍त नई प्रौद्योगिकी और उपकरणों की सक्षमता की पुष्टि की गयी।