दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन ने दुनिया को कहा अलविदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर संगीत जगत से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

रविंद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का बीते मंगलवार 03 जनवरी को कोलकाता में उनके घर पर निधन हो गया है। सुमित्रा सेन 89 साल की थीं। वह ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी‌। गंभीर स्थिति होने के बाद उनने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ करीबी संबंध थे। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था। सीएम ममता ने कहा, उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।