JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है।

शरद यादव का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पापा नहीं रहे। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव को उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।