रूस के राष्ट्रपति पूतिन ने की पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ, बताया सच्चा देशभक्त, कहा आगे भारत‌ का है‌ Great Future

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज पूरी दुनिया में चर्चा होती है। पीएम नरेन्द्र मोदी की गिनती दुनिया के ताकतवर नेताओं में की जाती है।

पीएम मोदी की तारीफ में पूतिन ने कही यह बात

जिस पर सभी देशों के नेता भी उनकी तारीफ करते रहते हैं। जिसमें कुछ समय पहले रूस के राष्ट्रपति ने बयान दिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में सक्षम हैं और वह एक सच्चे देशभक्त हैं। वह अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं। मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह हैं। कई देशों और लोगों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इन सबके बावजूद मोदी ने भारत पर कोई भी प्रतिबंध लगाने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। वह एक तरह से इस मोर्चे पर आइस ब्रेकर की तरह हैं। भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है और आगे भारत का ग्रेट फ़्यूचर है।’