जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए Bank of India में निकली बंपर भर्ती, देखें वेबसाइट

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक आॅफ इंडिया में भर्ती निकली है। जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें पद नाम- प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)- क्रेडिट ऑफिसर इन जनरल बैंकिंग, आईटी ऑफिसर इन स्पेशलिस्ट स्ट्रीम पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के माध्मय से विभाग कुल 500 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता- क्रेडिट ऑफिसर इन जनरल बैंकिंग के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं आईटी ऑफिसर इन स्पेशलिस्ट स्ट्रीम के पदों के लिए उम्मीदवार का DOEACC B Level Exam के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। या उम्मीदवार ने इलेक्ट्रोनिक्स/इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/कम्प्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कम्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा या कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया होना अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये‌ है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/boipojan23/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।