जाॅब अलर्ट: BECIL में इतने पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बेसिल में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, लैब टेक्निशियन, मेडिकल सोशल वर्कर, एलडीसी, डीईओ, ओपीडी अटेंडेंट समेत तमाम पद पर भर्ती निकली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 73 पद भरे जाएंगे। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं‌। ग्रेजुएशन संबंधित विषय से किया गया हो ये जरूरी है।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2023 है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए उम्मीदवार बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट becilregistration.com. पर जाकर जानकारी ले सकता है।