June 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

चीतों का बढ़ा कुनबा: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई चीता सियाया ने 04 शावकों को दिया जन्म

 2,086 total views,  2 views today

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नामीबिया से लाए‌ गये एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा- वंडरफुल न्यूज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कूनो‌ नेशनल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। बाहर देश से लाए गए चीतों का कुनबा बढ़ रहा है। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने बुधवार को 4 शावकों को जन्म दिया है। इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रीट्वीट करते हुए लिखा – वंडरफुल न्यूज।

दो‌ जत्थे आए हैं भारत

दरअसल अफ्रीका से चीतों के दो जत्थे भारत आए थे। जिसमें पहला जत्था पिछले साल 17 नवंबर को नामीबिया से आया था। जिसमें आठ चीते थे। नामीबिया से लाए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था, जिन्हें 50 दिन छोटे बाड़ों में क्वारैंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। करीब दो महीने पहले तीन फीमेल और दो मेल चीतों को एक बाडे़ में छोड़ा गया था। वहीं इसके बाद बीते फरवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था भारत आया था। इसमें सात नर और पांच मादा शामिल थीं।