भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द, मायूस हुए फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल 02 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मैच था। जो बारिश के कारण रद्द हो गया।

भारत पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द

दरअसल एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री के साथ कर रहे थे. चार साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों ही टीमें वनडे फॉर्मेट में एक-दूसरे के आमने-सामने थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पारी खत्म होने के बाद कैंडी में शुरू हुई बारिश बंद ना होने से आखिर में अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला सुनाया।

मैच रद्द होने से मायूस हुए खेल प्रेमी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी में भारतीय टीम पूरे 50 भी नहीं खेल सकी और 48.5 ओवरों में 266 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। वहीं भारतीय टीम की पारी में ईशान किशन ने 82 और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की अहम पारियां खेली। वहीं मैच रद्द होने क्रिकेट प्रेमी मायूस दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दें रहें हैं।