आज 13 अगस्त है। आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का 60वां जन्मदिन है। आज गूगल ने डूडल में दिवगंत बॉलीवुड अभिनेत्री ‘श्रीदेवी’ को याद किया है।
गूगल ने किया याद
इस खास मौके पर श्रीदेवी को याद करते हुए गूगल ने अपने होम पेज श्रीदेवी की एक खूबसूरत इलेस्ट्रेशन लगाया है। यह इलेस्ट्रेशन मुंबई आर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी द्वारा बनाया गया है। जब आज आप कुछ सर्च करने के लिए Google सर्च इंजन ओपन करेंगे, तो आपको खूबसूरत ‘श्रीदेवी’ को समर्पित गूगल का खास Doodle देखने को मिलेगा।
मशहूर बॉलीवुड अदाकार थीं श्रीदेवी
दरअसल, आज श्रीदेवी का 60वां जन्मदिन हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को दक्षिण भारत तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी मशहूर बॉलीवुड अदाकारा थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया था। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मी करियर में उन्हें 5 फिल्मवेयर पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 24 फरवरी 2018 में अचानक ही श्रीदेवी की मौत दुबई में हो गई थी।