काल के गाल में समाए ‘निम्स’: ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान में विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन, 10 पर्वतारोहियों की गई जान

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक (8,051 मीटर) पर एक बड़ा हादसा हुआ है।

जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आए भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (43) का निधन हो गया है। उनके अभियान को संचालित करने वाली संस्था एलीट एक्सपीडिशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार को उस समय घटी जब टीम कैंप 2 से कैंप 3 की ओर आगे बढ़ रही थी। दल लगभग 7,000 मीटर की ऊंचाई से शिखर की ओर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक आए एक शक्तिशाली हिमस्खलन ने पूरे दल को अपनी चपेट में ले लिया और सुबह करीब 9 बजे के बाद से सभी सदस्य लापता हो गए थे। घटना के तुरंत बाद से ही टीम से संपर्क पूरी तरह टूट गया था। नेपाल पर्वतारोहण संघ (NMA) के एक अधिकारी के अनुसार, अब तक तीन शवों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें निर्मल पुर्जा भी शामिल हैं। इसके अलावा पर्वत पर अन्य छह शवों का भी पता लगा लिया गया है, और क्षेत्र में बचाव अभियान अभी भी जारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही निर्मल पुर्जा सहित छह नेपाली और चार विदेशी पर्वतारोहियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पर्वतारोही शामिल

​अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस 10 सदस्यीय दल में विभिन्न देशों के पर्वतारोही शामिल थे।
• ​नेपाल: 6 पर्वतारोही
• ​पाकिस्तान: 1 पर्वतारोही
• ​ओमान: 1 पर्वतारोही
• ​अमेरिका: 1 पर्वतारोही
• ​चीन: 1 पर्वतारोही