नोबेल शांति पुरस्कार की हुई घोषणा, वेनेजुएला की राजनेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला यह सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के क्रम में आज शुक्रवार को नोबेल समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की है। 

इन्हें मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोबेल समिति ने आज (10 अक्टूबर 2025) को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की है। शांति का नोबेल पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है, जो वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता हैं। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके “अथक संघर्ष” और देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारिया मचाडो ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष किया है।

पुरस्कारों की घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।