10 नवंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 10 नवंबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1659: छत्रपति शिवाजी महाराज ने प्रतापगढ़ के किले के निकट अफजल खान का वध किया था।

📗📗1698: कलकत्ता (अब कोलकाता) को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेचा गया था।

📗📗1885: जर्मन इंजीनियर गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली पेट्रोल इंजन वाली मोटरसाइकिल पेश की थी।

📗📗1908: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी कन्हाई लाल दत्त ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूमा था।

📗📗1920: भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म हुआ था।

📗📗1983: बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 को सार्वजनिक रूप से पेश किया था।

📗📗1990: चंद्रशेखर ने भारत के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

📗📗2000: भारत, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम को जोड़ने वाली गंगा-मेकांग परियोजना की शुरुआत हुई थी।