आज 14 नवंबर 2025 है। आज विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। बदलती जीवनशैली में डायबिटीज रोग एक बड़ी चुनौती बन गया है। दुनिया भर में तेजी से बढ़ती इस चुनौती से जूझने और जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
जानें इसका इतिहास
यह लोगों के स्वास्थ्य पर मधुमेह के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मधुमेह की रोकथाम, निदान और उपचार को मज़बूत करने के अवसरों पर प्रकाश डालने का एक अवसर है। वर्ल्ड डायबिटीज डे को अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 में शुरू किया गया था। यह दिन पहली बार 1991 में मनाना शुरू किया गया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसम्बर, 2006 में इसे अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सूची में शामिल किया। सन् 2007 से अब यह संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा यह हर साल 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन के रूप में चिह्नित किया गया, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की सह-खोज की थी।
जागरूकता बेहद जरूरी
वर्ल्ड डायबिटीज डे अभियान का उद्देश्य पूरे वर्ष इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन वकालत के प्रयासों को बढ़ावा देने वाला एक मंच बनना है। यह अभियान मधुमेह की रोकथाम, प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य के लिए जीवन-शैली दृष्टिकोण के महत्व पर जोर देता है।