देव दीपावली पर काशी में दिखेगा स्वर्ग जैसा नजारा, पृथ्वी पर आएंगे‌ देवी-देवता, दीपों की रोशनी से जगमगा उठेंगे गंगा घाट, दिखेगा अद्भुत संगम

आज देव दीपावली की जानकारी देंगे। दीपावली के 15 दिन बाद देव दीपावली होती है। जो देवताओं की दीपावली होती है। सनातन धर्म में इस दिन भी विधिवत रूप से देव दीपावली मनाई जाती है। घर में दीपक जलाए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी नगरी यानी बनारस में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाता है। पूरी काशी‌ नगरी दीपोत्सव से जगमग हो उठती है। 05 नवंबर को देव दीपावली है।

भव्य होगा आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उत्तर प्रदेश के काशी में भव्य आयोजन किया जाएगा। वाराणसी में देवताओं की दीपावली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की संख्या उमड़ती है। काशी में गंगा के किनारे स्थित सभी 84 घाट दीपों से जगमगा उठते हैं। साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी होती है। देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार केंद्रीय देव दीपावली समिति और पर्यटन विभाग मिलकर गंगा के सभी घाटों पर कुल 25 लाख दीपक जलाएंगे। इनमें से 3 लाख दीये गंगा के उस पार रेत पर भी जलाए जाएंगे।