रानीखेत सीट में भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी की ओर से की गई रायशुमारी


रानीखेत में भाजपा के एक दर्जन से अधिक दावेदार होने के कारण सुर्खियों में बनी रानीखेत सीट में प्रत्याशी चयन को लेकर गुरुवार को पार्टी की ओर से रायशुमारी की गई। जिसमें पर्यवेक्षकों ने विस क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, मंडल पदाधिकारी, सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ घंटों रायशुमारी की।

गहमागहमी के बीच कराई वोटिंग-

इस दौरान नगर के शिव मंदिर में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी के लिए टिकट के दावेदार सुबह से लॉबिंग में लगे रहे। दावेदारों की अधिककता के कारण गहमागहमी के बीच वोटिंग कराई गई। मतदान के बाद सीलबंद पेटी प्रदेश नेतत्व को भेज दी गई। वही भिकियासैंण, ताड़ीखेत, रानीखेत मंडल के लगभग 92 अधिकृत पदाधिकारियों, सदस्यों ने अपने-अपने पसंदीदा दावेदारों के पक्ष में मतदान किया।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान संपूर्ण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, भिकियासैंण मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, ताड़ीखेत के आनंद बुधानी, रानीखेत मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, संजय पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा, दीप भगत, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, मंडल अध्यक्ष रेखा पांडे, हेमा नेगी, विनोद भार्गव, दावेदार कैलाश पंत, धन सिंह रावत, डॉ. प्रमोद नैनवाल, गोपाल उप्रेती, टीडी शर्मा आदि भी मौजूद रहे।