बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद


बागेश्वर: मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं।

आदेश जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की संभावना जताई गई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, बागेश्वर (अपूर्वा पाण्डे) द्वारा आदेश जारी किया गया है कि दिनांक 31.07.2026 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी पूर्णतः बंद रहेंगे।