तालिबान के खौफ से निकले 89 उत्तराखंडी पंहुचे कजाकस्तान, आज पहुचेंगे अपने घर

तालिबान में खौफ का साया मंडरा रहा है। हर कोई वहां से सुरक्षित दूसरी जगह जाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। ऐसे में भारत के भी बहुत से भारतीय अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं, जो जल्द भारत आने की दुआ कर रहे हैं। वही अफगानिस्तान में फसें उत्तराखंडी भी अपने घर आने के लिए सरकार से गुहार लगा चुके हैं। जिसमें 89 उत्तराखंडी अफगानिस्तान से कजाकस्तान पंहुच हैं। जो जल्द अपने घर लौटेंगे।

आज दोपहर तक पंहुच जाएंगे 89 उत्तराखंडी सकुशल अपने घर-

शनिवार को 89 उत्तराखंडियों ने काबुल से उड़ान भरी। जिसमें उनकी कल वतन वापसी नहीं हो पाई। जिसमें इन लोगो को काबुल से दूर कजाकस्तान में उतारा गया है, जहां से आज दोपहर उत्तराखंडियों को हिंदुस्तान के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जिसके बाद सभी सकुशल अपने घर पहुंच जाएंगे।