September 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुआ इजाफा, जुलाई में पहली बार ईंधन की कीमतें बढ़ी

देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। वही पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से भी आम आदमी पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ रही है। आज 4 जुलाई को इस महीने में पहली बार ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। आज पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में उछाल-

रविवार यानि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। जिससे तेल कंपनियों ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर भारी असर डाला है।

आज फिर बढ़े दाम-

आज पेट्रोल की कीमत में अधिकतम 35 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है तो वहीं डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में कुल 34 बार इजाफा हो चुका है, जबकि डीज़ल के भाव में 33 बार बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब देश में ईंधन का भाव रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि से आम जनता के जेब पर भी भारी असर पड़ रहा है।

You may have missed

error: Content is protected !!