पिथौरागढ: छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा अनिवार्य

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद के विभिन्न संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

यह हुआ जरूरी

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि छात्रवृत्ति के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराना जरुरी होगा। पिथौरागढ़ में कुल 1383 शिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा जाति, दिव्यांग वर्ग के हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है।