March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

पिथौरागढ़: ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहा है कमल‌, गरीब परिवार को मदद की आस


पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां का 23 साल का युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जिसे‌ आपकी मदद की जरूरत है।

गंभीर बिमारी से जूझ रहा है कमल-

पिथौरागढ़ के बेरीनाग विकासखंड‌ में पीड़ित कमल सिंह महरा पुत्र अमर सिंह महरा अपने परिवार के साथ रहते है। महज 23 साल की उम्र में कमल को ब्रेन स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उसका इलाज कृष्णा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी में चल रहा है। पिछले एक हफ्ते से कमल आईसीसीयू में है। कमल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। किसी तरह परिवार मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा है, लेकिन कमल की बीमारी के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कमल की जान बचाने के लिए उसके मस्तिष्क का ऑपरेशन भी होना है। इस गंभीर बीमारी के इलाज में लाखों रुपये का खर्च आना है।

आर्थिक मदद की अपील-

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अगर‌ आप भी मदद‌ कर सहयोग करना चाहते हैं तो कमल सिंह महरा के बड़े भाई महेश सिंह महरा के नाम से बैंक खाते में आर्थिक मदद भेज सकते हैं। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए कमल के बड़े भाई महेश महरा के मोबाइल नंबर 7056576571 पर संपर्क कर सकते हैं।

ACCOUNT HOLDER NAME – MAHESH SINGH
ACCOUNT NO. – 39098094204
IFSC Code- SBIN0008768
BANK NAME- SBI PANKHOO