पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए सीमांत से कलाकारों की टीम गुरूवार को देहरादून रवाना हो गयी है।
टीम को दी शुभकामनाएं
इसमें हैरी धपोला और राजू मैगी के नेतृत्व में मां शारदा संस्कृति समिति नेकिना और लाल बुरांश सांस्कृतिक समिति चामी के सदस्य देहरादून के लिए रवाना हुए। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।