पिथौरागढ: बकरी चराने के दौरान पत्थर की चपेट में आया युवक, मौत

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ के धारचूला के उमचिया गांव निवासी एक युवक पत्थर की चपेट में आ गया। जिसमें युवक की मौत हो गई।

हाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया युवक

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनिल सिंह 32 वर्ष बकरियां चराने गम तोक के जंगल में गया था। तभी हाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत उमचिया की ग्राम प्रधान विसमती देवी ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।