पिथौरागढ़: एक युवती ने अगस्त माह में पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि एक युवक ने उसकी आपत्त्तिजनक वीडियो व्हाट्सअप ग्रुप में डाल दी। अपना नाम मोनू बताने वाला युवक उसके फोन पर अश्लील मैसेज करता था। जबरन शादी के लिए बदनाम करने की धमकी देता है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी का पता लगाया। प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस व साइबर टीम ने आरोपी असित चौहान (20) पुत्र राजीव चौहान निवासी सुरैधा थाना ऐरवाकटरा जनपद औरेय्या को उसके गांव सुरैधा से गिरफ्तार कर लिया है।