भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते कल रविवार (30 नवंबर) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वां एपिसोड में देश को संबोधित किया।
उत्तराखंड का किया उल्लेख
इस कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंड राज्य का जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें खूब पॉपुलर हो रही हैं। पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सर्दियों में हिमालय की वादियों की यात्रा जरूर करें। उत्तराखंड की सुंदरता, शांत वातावरण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देता है।