पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई कोरोना काल में ताली, थाली बजाने की वजह, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

परीक्षा में सफल होने का दिया मंत्र

जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ सुना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे चर्चा की। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान पीएम ने छात्रों को परीक्षा में सफल होने और टेंशन दूर करने का मंत्र दिया। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल का जिक्र किया।

मुश्किलों से घबराना नहीं उसका सामना करना है

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में लोगों से थाली बजवाने का जिक्र करते हुए
इसके पीछे की वजह बताई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पता था कि ताली थाली बजाने और दीया जलाने से कोरोना को खत्म नहीं किया जा सकता था और न ही इससे राहत मिलनी थी। यह सब पता होने के बाद भी लोगों से ताली थाली बजाने और दीया जलाने को कहा और फिर देश भर में लोगों ने जब एक साथ ऐसा किया तो उन्हें एकता का एहसास हुआ कि अगर सब लोग साथ मिलकर संघर्ष करेंगे तो परेशानी से निकल पाएंगे। इसी तरह कितनी भी मुश्किल आ जाए, हमे घबराना नहीं है बल्कि उसका सामना करना है और विजयी होकर निकलना है। इस तरह पीएम ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए।