पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में आज 10 जून 2026 का दिन एक बड़े रिकॉर्ड के साथ दर्ज हो गया है।

बनाया यह रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। राजनीतिक आंकड़ों के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने मई 1952 (पहले आम चुनाव) से 27 मई 1964 तक लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित पीएम के रूप में देश की कमान संभाली थी। हालांकि, नेहरू 1947 से 1952 तक अंतरिम सरकार के प्रमुख भी रहे थे, लेकिन निर्वाचित कार्यकाल के मामले में पीएम मोदी अब उनसे आगे निकल गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कुल कार्यकाल 14 वर्ष था, लेकिन वह लगातार नहीं था।
अहम बैठक का आयोजन

​इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही केंद्र में मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आज देश की राजधानी दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में दोपहर 3 बजे एनडीए (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
साधारण पृष्ठभूमि

​एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है। रेलवे स्टेशन पर पिता के साथ चाय बेचने से शुरुआत करने वाले मोदी लंबे समय तक आरएसएस (RSS) के प्रचारक रहे। उनके 12 वर्षों के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, डिजिटल इंडिया क्रांति, देशव्यापी बुनियादी ढांचे का विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे कई कड़े और ऐतिहासिक नीतिगत फैसले लिए गए।
▪ ​2001 से 2014: लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
▪ ​2014 से अब तक: साल 2014, 2019 और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर प्रधानमंत्री पद संभाला।