हल्द्वानी से नकली नोटों की तस्करी कर ला रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, इससे पहले भी कर चुका है नकली नोटों की तस्करी

कोरोना काल में भी कुछ लोगों द्वारा गलत कामों को अंजाम देने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पुलिस भी सख़्त हो गई है। ऐसे लोगों पर पुलिस भी सख़्त कार्यवाही कर रही है। वही कोरोना काल के बीच नकली नोटों के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

1 लाख 5 हजार के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार-

टनकपुर पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें उसके पास से 1 लाख 5 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं।

हल्द्वानी से ला रहा था नकली नोट-

जिसमें व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट हल्द्वानी से ला रहा था। जिसमें एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर टनकपुर पुलिस और एसओजी टीम ने आईआईटी टनकपुर के पास से बाइक संख्या uk06 AU 5310 में मुख्तार अली पुत्र अस्पार अली निवासी ग्राम पंडरी, वार्ड 4 सितारगंज, उधम सिंह नगर के कब्जे सें एक लाख पांच हजार रुपये के नकली नोट व 1 मोबाईल बरामद किया।

गिरफ्तार कर मुकदमा हुआ दर्ज-

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। वही वह इन नोटों को अपने साथी से लेकर आया था, जिसे वो टनकपुर क्षेत्र के अन्तर्गत असली नोटों के भाव में चलाने के लिए ला रहा था। जिसमें व्यक्ति ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी वह नकली नोटों को लाकर उन्हें जनपद उधम सिंह नगर चंपावत व अन्य क्षेत्रों में असली के भाव में चला चुका है।