उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार राज्य के लिए एक नई और प्रभावी खेल नीति तैयार करने जा रही है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए खेल विभाग ने अब प्रदेश की आम जनता, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
मांगे सुझाव
इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया है कि नीति निर्माण में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण किया जाएगा और जो भी सुझाव राज्य में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे, उन्हें नई नीति में शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं, विभाग ने घोषणा की है कि बेहतरीन और नवाचारी सुझाव देने वाले नागरिकों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
जानेंकैसे भेजें अपने सुझाव
जिसमें विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.khelouk.in/contact-us पर लॉग-इन करें। अपने सुझाव info@khelouk.in पर भेजें। डाक द्वारा सुझाव लिखित रूप में ‘निदेशक, खेल विभाग, खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर, थानो रोड, रायपुर, देहरादून-248008’ पते पर भेजे जा सकते हैं।