देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही दीपोत्सव पर एक तरफ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज 30 अक्टूबर को होने वाले आठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल रहीं हैं। बताया गया है कि इस बार 25 लाख दीये जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। स्वागत में अवध विवि समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे जहां राम की पैड़ी पर 25 लाख लाख दीप जलाएंगे। इस मौके पर पूरी नगरी आज बुधवार की शाम दीपमय होकर प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाएगी।