रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद ने 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम ने जताया दुख

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।  मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।

आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित किया जीवन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी स्मरणानंद 2017 में ऑर्डर के 16वें अध्यक्ष बने थे। इस संबंध में आरके मिशन ने बयान जारी किया और उनके निधन की पुष्टि की। बयान में कहा कि, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने मंगलवार रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली। स्वामी स्मरणानंद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।