रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल सोमवार को रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा विधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
किया गया सम्मानित
जिसमें पहले दिन समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 सोसायटियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रामनगर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कर रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित की गई संस्थाएं
सम्मानित होने वाली संस्थाओं में दया फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, वन स्टेप एंड बी प्राउड, सेव द स्नेक, इंटरनेशनल पायनियर संस्था, नेकी की दीवार, कल्पतरू वृक्ष मित्र, स्वर साधना समिति, समन्वय सांस्कृतिक समिति, हरि शरणम् समिति, पर्वतीय सभा लखनपुर, शांतिकुंज कल्याण समिति, ओम साईं कम्प्यूटर एंड एजुकेशनल सोसायटी, भारत विकास परिषद, जीवनधारा सोसाइटी, श्री महादेव गौ रक्षा समिति, देवभूमि मीडिया क्लब, उम्मीद की किरण, आरिश सिद्दीकी ब्लड डोनेशन एनिटाइम, दीपक कुमार डीसी, पुष्कर सोसाइटी, वत्सल फाउंडेशन, नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति, आत्मनिर्भर मानव विकास संस्था और कैप्टन बिशन सिंह चन्द्र देवी मेमोरियल सोसाइटी शामिल हैं।
यह रहें मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनेसां कॉलेज के डायरेक्टर आलोक गुसाई थे। कार्यक्रम का संचालन मनु अग्रवाल व गौरव गोला और ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, प्रबल बंसल और बार के अन्य सभी अधिवक्ताओं ने अतिथियों और संस्थाओं का आभार प्रकट किया।
आज संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का होगा सम्मान
आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर, विधि व्यवसाय और लेखांकन के क्षेत्र में 25 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। यह विधि महोत्सव समाज में कानूनी जागरूकता और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।