भारी बारिश का रेड अलर्ट: नैनीताल समेत इन जिलों में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड में मानसून की बारिश परेशान कर रहीं हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिस पर  नैनीताल , चंपावत, चमोली जिले में कल प्रशासन ने 14 सितंबर 2024 को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में कल अवकाश घोषित किया है।