उत्तराखंड: हिंदी के सर्वोच्च सम्मान 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल

प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी के सर्वोच्च सम्मान 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उन्हें पुरस्कार और सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य कारणों के चलते ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आरएन तिवारी और वरिष्ठ लेखा अधिकारी धर्मपालकंवर ने रायपुर में उनके निवास में आकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उनकी तबियत ठीक न होने के चलते परिवार ने सादे समारोह में सम्मान देने का अनुरोध किया था। यह ज्ञानपीठ पुरस्कार के इतिहास का सबसे छोटा सम्मान कार्यक्रम है। वहीं प्रदेश सरकार ने भी समारोह को भव्य बनाने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सादगी से सम्मान देने का निर्णय लिया गया।