रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) और ग्रामोउत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना-REAP) के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में पूरी तरह से अस्थायी/अनुबंध आधार पर विभिन्न पदों पर कर्मचारियों के चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
इन पदों पर भर्ती
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
• कुल रिक्तियां: 08 पद (विभिन्न सी.एल.एफ. के अंतर्गत)
◦ बिजनेस प्रमोटर
◦ समूह सुगमकर्ता (ग्रुप मोबिलाइज़र)
◦ लेखाकार कम डेटा एंट्री ऑपरेटर
• सी.एल.एफ. वार रिक्तियों का विवरण
A. उच्छाढुंगी स्वायत्त सहकारिता (CLF), जयकण्डी: बिजनेस प्रमोटर (01), समूह सुगमकर्ता (02), लेखाकार कम डेटा एंट्री ऑपरेटर (01) — कुल 04 पद.
B. हरियाली स्वायत्त सहकारिता (CLF), गढ़खाल: बिजनेस प्रमोटर (01), समूह सुगमकर्ता (02), लेखाकार कम डेटा एंट्री ऑपरेटर (01) — कुल 04 पद
देखें जरूरी सूचना
आवेदन पत्र विकासखण्ड अगस्त्यमुनि कार्यालय स्थित रीप कार्यालय/यू.एस.आर.एल.एम. कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। 05 नवंबर 2026, सायं 5:00 बजे तक आवेदन पत्र पूर्ण समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा किए जा सकते हैं। अनिवार्य अर्हताएँ पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण एवं शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। अधिक जानकारी या संपर्क के लिए ब्लॉक स्तर पर मोबाइल नंबर 8171920777, 9084082743 और 9411123030 (REAP) पर संपर्क किया जा सकता है. विस्तृत जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट rudraprayag.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है।