आज 29 अक्टूबर 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1851: बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
📗📗1920: जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना अलीगढ़ में हुई (जिसे बाद में 1925 में दिल्ली लाया गया)।
📗📗1923: ऑटोमन साम्राज्य के अंत की घोषणा के साथ तुर्की एक गणराज्य बना और वहां संसदीय लोकतंत्र मजबूत हुआ।
📗📗1929: अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण इस दिन को ‘ब्लैक ट्यूजडे’ (Black Tuesday) कहा जाता है।
📗📗1945: पहला बॉलपॉइंट पेन बाजार में आया।
📗📗1969: दुनिया में इंटरनेट का पूर्व-रूप (ARPANET) तैयार हुआ, जिसके चलते इस दिन को अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
📗📗1999: ओडिशा में भयानक सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई।
📗📗2005: नई दिल्ली के सरोजनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी बाजारों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए।
📗📗2008: असम में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 69 लोगों की मौत हुई और 350 से अधिक घायल हुए।
📗📗2012: भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने अपना 7वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता।