दुखद: अल्मोड़ा की युवती की हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे में मौत

अल्मोड़ा जिले के पनुवानौला की युवती की हल्द्वानी में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की रात की है। जब रात करीब 10:30 बजे देवलचौड़ स्थित गंगू ढाबे के पास पनुवानौला क्षेत्र के मैचून निवासी गंगा कैडा (23) कार की टक्कर से घायल हो गई थी। वह मामा-मामी के साथ रहती थी। वह नानी को घर छोड़कर वापस जा रही थी। घायल युवती को स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद परिजन भी हल्द्वानी पंहुचे। वहीं परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।